Breaking News

Ashok Gehlot बोले, राजस्थान में Congress के सभी नेता एकजुट हैं, कोई नाराजगी नहीं

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के नेताओं में कोई नाराजगी नहीं है और सब एकजुट हैं। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने आदिवासी समाज के साथ बृहस्पतिवार को गहलोत से उनके निवास पर मुलाकात की।

इस कार्यक्रम से पार्टी में गलत संकेत जाने संबंधी सवाल पर गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोई गलत संकेत नहीं गया है। आदिवासी…कार्यकर्ता मिलने के लिए आए थे।’’
इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा द्वारा परोक्ष रूप से नाराजगी जताए जाने संबंधी खबरों की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘हम सब एकजुट हैं। राज्य में हम अगली सरकार बनाएंगे।

कोई नाराजगी ना अध्यक्ष जी (डोटासरा) को है, ना मुझे है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस एकजुट है। मैं बार बार कह रहा हूं कि देश को कांग्रेस की जरूरत है। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में, (मल्लिकार्जुन) खरगे साहब के नेतृत्व में एकजुट है।’’
गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘राज्य में भ्रष्टाचार की हदें पार हो गई हैं।’ उन्होंने राज्य में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के चरमराने का भी आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता ने राज्य में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के चरमराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हालात में सुधार हो जिससे लोगों को फायदा हो क्योंकि अगर कुशासन होगा तो लोगों के काम नहीं होंगे।

Loading

Back
Messenger