Breaking News

CM Yogi Adityanath का बड़ा आदेश, अंसल ग्रुप के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंसल ग्रुप के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लेने का निर्णय किया है। योगी आदित्यनाथ ने अंसल ग्रुप के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री का कहना है कि खरीददारों का हक हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए। 
 
मुख्यमंत्री का कहना है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा करने के दौरान मुख्यमंत्री ने ये बात कही है। उन्होंने कहा कि अंसल ग्रुप ने घर खरीददारों के साथ धोखाधड़ी की है। ग्राहकों को धोखा देना अच्छी बात नहीं है। सरकार ऐसी धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगी।
 
उन्होंने इस दौरान कंपनी के सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में आम जनता पर काफी असर हुआ है। ऐसे में आम जनता के हितों का ख्याल रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ जैसे मामले जहां भी अंसल ग्रुप के खिलाफ देखने को मिलेंगे। उन सभी जिलों में समूह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।
 
इस मामले पर योगी आदित्यनाथ ने एलडीए और पीड़ित खरीददारों की एक समिति भी तैयार होगी। इस समिति के जरिए ही अंसल समूह के खिलाफ अदालत में मजबूत सबूत पेश किए जाएंगे। इन सबूतों की मदद से ही अंसल ग्रुप को सख्त सजा दिलाने में मदद मिलेगी।

2 total views , 1 views today

Back
Messenger