Breaking News

Political Party: BJP हरियाणा की जीत वाले फॉर्मूले से महाराष्ट्र में खिलाएगी ‘कमल’, इस रणनीति पर काम कर रही पार्टी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम करना शुरूकर दिया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि राज्य़ में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनाए गए फॉर्मूले पर काम कर रही है। क्योंकि भाजपा को हरियाणा चुनाव से जो सबक मिले हैं, वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए काफी अहम हैं। ऐसे में राज्य में चुनाव जीतने के लिए पार्टी उसी हिसाब से रणनीति तैयार कर रही है। तो आइए जानते हैं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी किस रणनीति पर काम कर रही है।
विरोधी की कमजोरी और अपनी ताकत
बीजेपी हर राज्य में चुनाव से पहले अन्य पार्टियों में सेंध लगाने की कोशिश करती है। भाजपा विरोधी की कमजोरी और अपनी ताकत पर भरोसा करती है। जिस तरह से हरियाणा में कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा की नाराजगी का भाजपा को फायदा हुआ था। ऐसे में पार्टी को महाराष्ट्र में भी ऐसे कुछ विरोधी खेमे दिखाई दे रहे हैं, जहां पर वह सेंध लगाकर विरोधी पार्टी को कमजोर कर खुद की ताकत बढ़ा सकती है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है, वहां राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है: Shelar

वोटर्स को पोलिंग बूथ तक लाना
हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने पोलिंग बूथ को मजबूत करने का काम किया था और यह तय किया था कि हर भाजपा समर्थक पोलिंग बूथ तक जरूर पहुंचे और वोट दें। ऐसे में महाराष्ट्र में भी भाजपा चुनाव जीतने के लिए यही रणनीति अपनाएगी। महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर भाजपा अब बूथ वाइज वोटर्स पर खासकर बीजेपी समर्थकों पर फोकस कर रही है। वहीं भाजपा के एक नेता के मुताबिक हरियाणा की तुलना में महाराष्ट्र में बीजेपी का संगठन ज्यादा मजबूत है। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि महाराष्ट्र में उसे इस रणनीति का अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
सीटों की मैपिंग और फोकस
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा चुनाव से मिले सबक के हिसाब से काम कर रही है। माना जा रहा है कि भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारी करते वक्त हर विधानसभा सीट की मैपिंग करेगी और साथ ही यह भी देखेगी कि वहां पर पार्टी की क्या स्थिति है।

Loading

Back
Messenger