Breaking News

10 दिनों से कहाँ हैं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला? BJP ने पोस्टर जारी कर Jammu-Kashmir CM को लापता करार दिया

जम्मू-कश्मीर में उस समय राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया जब भाजपा ने मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाने के उद्देश्य से ऑनलाइन ‘उमर अब्दुल्ला लापता’ के पोस्टर प्रसारित किए। भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने अब्दुल्ला के लापता होने के पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए, जिसमें अब्दुल्ला के बारे में जानकारी मांगी गई और दावा किया गया कि वह “पिछले दस दिनों से लापता हैं।’’ हम आपको बता दें कि भाजपा की तरफ से यह आलोचना ऐसे समय में की जा रही है जब खबरें आ रही हैं कि मुख्यमंत्री निजी दौरे पर राज्य से बाहर हैं।
पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी दल के पास करने के लिए “इससे बेहतर कुछ नहीं” है। पूर्व मुख्यमंत्री ने हजरतबल दरगाह में सामूहिक नमाज अदा करने के बाद पत्रकारों से कहा, “उनके अपने अभियान हैं, वे जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं। हमें उन्हें जवाब देने की जरूरत नहीं है।” फारूक ने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के साथ गठबंधन टूटने की अफवाहों को भी सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ये सब हमारे दुश्मन फैला रहे हैं। गठबंधन कायम है, कुछ नहीं होगा।”

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir के Rajouri में भीषण Encounter, 2-3 आतंकवादियों के छिपे होने का शक, सुरक्षाबलों ने घेरा

वही विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर की जनता अपने मुख्यमंत्री को खोज रही है जो पिछले 10 दिनों से लापता हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता बिजली कटौती और पानी की कमी से जूझ रही है वहीं सीएम साहब विदेश में छुट्टी मना रहे हैं।

Loading

Back
Messenger