Breaking News

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी

मुंबई, छह अक्टूबर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि सूखे से प्रभावित 32 जिलों के 265 तालुकों में जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार की एक टीम इस हफ्ते के अंत में महाराष्ट्र का दौरा करेगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय टीम सात-आठ अक्टूबर के आसपास राज्य में होगी और 11 अक्टूबर तक जमीनी रिपोर्ट जुटाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव मुक्तानंद अग्रवाल के नेतृत्व में यह बहु-विभागीय टीम राज्य का दौरा करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूखे के हालात के मद्देनजर, मंत्रिमंडल ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए पेयजल को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पहली प्राथमिकता अगस्त (2027) तक लोगों और मवेशियों के लिए पीने के पानी को सुरक्षित करना है। यदि इसके बाद भी पानी का भंडार बचता है, तो उद्योगों और कृषि के लिए इसके उपयोग पर विचार किया जाएगा।

फसल सर्वेक्षण और केंद्रीय सहायता के बारे में बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि लगभग 23,000 गांवों में सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। फडणवीस ने कहा, जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण का काम जारी है। यह काम रिकॉर्ड समय में पूरा किया जा रहा है, ताकि हमें केंद्र सरकार से जो वित्तीय मदद चाहिए, उसे समय पर हासिल किया जा सके।

Loading

Back
Messenger