Breaking News

झारखंड के बोकारो में कुएं में गिरने से हाथी की मौत

झारखंड के बोकारो जिले के गोपो गांव में बृहस्पतिवार रात एक हाथी की गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बोकारो के वन प्रमंडल अधिकारी (डीएफओ) रजनीश कुमार ने बताया, हाथी अपने झुंड से भटक गया था और दुर्घटनावश कुएं में गिर गया।

स्थानीय पंचायत प्रमुख तेजलाल महतो ने बताया कि हाथी रात में फसलों को खाने के लिए गांव में घुसा था और वह कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। गांववालों ने हाथी को सुबह कुएं में गिरा देखा और वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

Loading

Back
Messenger