Breaking News

झारखंड के दुमका में पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार

झारखंड के दुमका जिले में पांच साइबर अपराधियों को लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से 14 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है।

दुमका के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा, ‘‘आरोपियों में से एक करीब 10 साल से साइबर अपराध में लिप्त है।’’
उन्होंने कहा कि वे बैंक अधिकारी बनकर या फर्जी लिंक भेजकर लोगों से धोखाधड़ी करते थे।

एसपी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि आरोपियों ने अपनी आपराधिक आय से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है।
उन्होंने कहा, ‘‘उनकी संपत्ति के बारे में सूचना जुटाई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Back
Messenger