Breaking News

JMM पर बरसे गिरिराज सिंह, बोले- रांची को कराची बनाना चाहते हैं हेमंत सोरेन

झारखंड में वोटिंग से एक दिन पहले जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा वार किया है। सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की राजधानी रांची को कराची में बदलना चाहते हैं। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने झारखंड के लोगों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए वोट करने का आग्रह किया। झारखंड में दूसरे चरण की 38 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान होगा। 
 

इसे भी पढ़ें: कैलाश गहलोत ने क्यों छोड़ी AAP, क्या ED-CBI का था डर? BJP में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री ने तोड़ी चुप्पी

गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं झारखंड और महाराष्ट्र के सभी चुनाव अधिकारियों और एनडीए के पोलिंग एजेंटों से अपील करता हूं कि धर्म के आधार पर वोट जिहाद की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और उन्हें पर्दा हटाकर मतदाताओं की जांच करनी चाहिए। पर्दा हटाकर उनके चेहरे देखना कानूनी तौर पर सही है। उन्होंने कहा कि कल महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव हैं। महाराष्ट्र के लोगों ने फैसला किया है कि वे उन लोगों को कभी वोट नहीं देंगे जो रोहिंग्याओं का समर्थन करते हैं और समाज को विभाजित करते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा है, ‘एक रहोगे, सुरक्षित रहोगे, बटोगे तो काटोगे।’ 
 

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: शिक्षा क्रांति की बात करने वाली Aam Aadmi Party की वजह से हर साल छात्र स्कूल से दूर रहने और Online Class करने के लिए मजबूर हैं

भाजपा नेता ने कहा कि मैं झारखंड के लोगों से प्रार्थना करता हूं, उनसे अपील करता हूं, उनसे अनुरोध करता हूं कि कल जब आप वोट करने जाएं तो सिर्फ विधायक चुनने नहीं जाएं बल्कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए जाएं, अपनी बहू-बेटियों के सम्मान के लिए जाएं। झामुमो-कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि वे दुमका क्षेत्र को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, झारखंड को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं और रांची को कराची बनाना चाहते हैं। बिहार के बक्सर, मोतिहारी, बेगुसराय और लखीसराय जिलों में धर्म परिवर्तन के आरोपों पर सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियों में शामिल प्रचारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Loading

Back
Messenger