Breaking News

Homi Bhabha ने वैज्ञानिक प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा : Himanta Sharma

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने होमी जे. भाभा की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने वैज्ञानिक प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण के साथ जोड़ा।

शर्मा ने कहा कि उनके विचारों ने संस्थानों को आकार दिया, वैज्ञानिकों की पीढ़ियों को प्रेरित किया और भारत की आत्मनिर्भरता की आकांक्षा को मजबूत किया।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आधुनिक विज्ञान में भारत की यात्रा उनकी दूरदृष्टि से शुरू हुई। भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक होमी जे भाभा ने वैज्ञानिक प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण की दूरदर्शिता के साथ जोड़ा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनके विचारों ने संस्थानों को आकार दिया, वैज्ञानिकों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और भारत की आत्मनिर्भरता की आकांक्षा को मजबूत किया। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें अत्यंत सम्मान के साथ याद कर रहा हूं।

Loading

Back
Messenger