Breaking News

AAP vs BJP: ‘राजनीति के नटवरलाल हैं केजरीवाल’, भाजपा ने कहा- सियासी धर्मांतरण का ऐसा उदहारण कभी नहीं देखा गया

विपक्षी नेताओं की बैठक को लेकर भाजपा ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। भाजपा ने केजरीवाल को  भारतीय राजनीति का नटवरलाल करार दिया और कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचारियों के गठबंधन के साथ जुड़ने का फैसला करके ‘सियासी धर्मांतरण’ का सबसे बड़ा उदाहरण दिया है। नई दिल्ली में मीडिया को मीडिया को ब्रीफ करते हुए पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि केजरीवाल आज उन्हीं लोगों के साथ खड़े हैं जिन्हें वह भ्रष्टाचारी कहते थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लोकतंत्र बचाने के बहाने सभी विपक्षी नेता अपनी भ्रष्टाचार व्यवस्था को बचाना चाहते हैं। पूनावाला ने कहा कि केजरीवाल भारतीय राजनीति में राजनीतिक परिवर्तन के जीवंत उदाहरण हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Sachin Pilot, Rahul Gandhi, Amit Shah, Congress, AAP, पढ़ें आज की टॉप 10 ब्रेकिंग खबरें

भाजपा नेता ने कहा कि ‘पॉलिटिकल नटवरलाल जी’ आज उन्हीं लोगों के साथ खड़े हैं जिन्हें वो कभी भ्रष्टाचारी बताते थे। गठबंधन बनाने की बात कर रहे हैं… लोकतंत्र बचाना इनका बहाना है, इन्हें अपने अपने भ्रष्टाचार तंत्र को बचाना है। कल तक जिसको गाली दे रहे थे… आज वो सुहाना-सुहाना है। उन्होंने कहा कि इनके बीच अगर कुछ कॉमन है तो वो केवल भ्रष्टाचार की एकता है। अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि एक ऐसा व्यक्ति जिसकी खुद की पार्टी यूनाइटेड नहीं है और उनके साथ एक और ऐसे व्यक्ति जो अपने राज्य में तीसरे नंबर पर आ चुके हैं वो दोनों मिलकर कल राष्ट्रीय स्तर पर एकता की बात कर रहे थे।
 

इसे भी पढ़ें: Bihar: जीतन राम मांझी बोले, जीवन भर नीतीश के साथ रहूंगा, उनमें प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण

शहजाद पूनावाला ने कहा कि ऐसा व्यक्ति जोकि ‘रिवर्स रॉबिनहुड’ है, जो गरीबों से चुरा कर अपनी जेबें भरते रहे हैं उसके साथ Political Pinocchio खड़े हो रहे हैं और ये अपने आप को ‘कट्टर ईमानदार’ की डिग्री देते हैं। सियासी धर्मांतरण का ऐसा उदहारण भारतीय राजनीति में कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि इनकी हकीकत ‘भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन’ की है। क्या आपने लालू यादव परिवार को ‘कट्टर ईमानदार’ की डिग्री थमा दी है? उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘राजनीतिक बेबसी’ को समझ सकते हैं, लेकिन वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि किस ‘राजनीतिक विवशता’ में केजरीवाल ने भ्रष्टाचार पर यू-टर्न लेने का फैसला किया। 

Loading

Back
Messenger