Breaking News

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

केरलम की एक लोकप्रिय महिला ‘ट्रैवल व्लॉगर’ ने सोमवार को दावा किया कि अफगानिस्तान के बामियान शहर में “मुजाहिदीन” ने उसे “गिरफ्तार” कर लिया है। यह महिला व्लॉगर कुछ समय पहले अफगानिस्तान की यात्रा पर गई थी और वहां से अपने सोशल मीडिया पेज पर कई वीडियो भी पोस्ट किए थे। उसने भारतीय दूतावास से संपर्क करने के लिए मदद मांगी है।

‘बैकपैकर अरुणिमा’ ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में स्थानीय अधिकारियों की ओर से मिले कथित आधिकारिक संदेश का अनुवाद साझा किया, जिसके मुताबिक अफगानिस्तान में मुजाहिदीन ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसने भारतीय दूतावास से संपर्क करने के लिए मदद की गुहार भी लगाई। उसने लिखा, “मैं अफगानिस्तान में मुसीबत में हूं।

मैं बामियान में हूं।”
‘पीटीआई’ इस पोस्ट की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका। विदेश मंत्रालय की ओर से भी इस घटनाक्रम पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पोस्ट में महिला व्लॉगर की कथित गिरफ्तारी की परिस्थितियों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है और न ही यह बताया गया है कि उसे किसने हिरासत में लिया है।

Loading

Back
Messenger