Breaking News

महाराष्ट्र: हत्या के मामले में फरार आरोपी नौ साल बाद गिरफ्तार

पालघर जिले में 2016 के हत्या के एक मामले में विरार पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यहां एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विरार अपराध शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक शाहूराज राणावरे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले सोनू अच्छेलाल गुप्ता (35) को कई महीनों की गहन जांच के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

यहां 30 अक्टूबर 2016 को हुए एक विवाद के बाद कुछ लोगों द्वारा किए गए हमले से संबंधित एक मामले में गुप्ता कथित रूप से शामिल था। इस हमले में सोनू परशुराम झा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी दो सप्ताह बाद अस्पताल में मौत हो गई थी।
निरीक्षक ने बताया कि गुप्ता उस समय ठाणे के ओवाला इलाके में रहता था और घटना के बाद वह फरार हो गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं लगा।

Loading

Back
Messenger