Breaking News

Odisha Vigilance ने रिश्वत मामले में आबकारी अधीक्षक और ASI को किया गिरफ्तार

ओडिशा के सतर्कता विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में एक आबकारी अधीक्षक और एक पुलिस सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अधिकारियों की पहचान राउरकेला के आबकारी अधीक्षक धनेश्वर बराड़ और गंजाम जिले के खलीकोट थाने में तैनात एएसआई सुजीत पाणिग्रही के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग के दस्तों ने शुक्रवार शाम एक वाहन को रोककर उसमें से पांच लाख रुपये नकद जब्त किए। राउरकेला प्रभाग के एसपी (सतर्कता) हरेकृष्ण मांझी ने बताया कि आबकारी अधीक्षक कथित तौर पर एक स्थानीय शराब दुकान के सेल्समैन के जरिए यह रकम अपने घर भिजवा रहा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान बराड़ जब्त नकदी के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सका।

एसपी ने बताया कि इसके बाद सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने बराड़ की संपत्तियों की तलाशी ली और इस दौरान भुवनेश्वर में एक दो मंजिला इमारत, भुवनेश्वर और नयागढ़ में चार भूखंड तथा विभिन्न खातों में 33.97 लाख रुपये का जमा धन का पता चला।

Loading

Back
Messenger