Breaking News

India TV-CNX Opinion Poll: अभी कराये गये लोकसभा चुनाव, तो मोदी के NDA को INDIA गठबंधन पर मिलेगी भारी बढ़त

नई दिल्ली। अगर देश भर में अभी लोक सभा चुनाव कराये गये, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को विपक्षी गठबंधन INDIA पर भारी बढ़त मिल सकती है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के नतीजे आज इंडिया टीवी चैनल पर प्रसारित किये गये। आज कुल 543 में से 265 लोक सभा सीटों के आकलन प्रसारित किये गये। बाकी 278 लोक सभा सीटों का आकलन कल शाम चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। आज सभी पूर्वोत्तर राज्य़ों, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिल नाडु, बिहार, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख की लोकसभा सीटों के आकलन पेश किये गये।
 

इसे भी पढ़ें: तेल व्यवसायी यज्ञेश देवानी ने प्रत्यर्पण के बाद भी कैसे ढूंढ़ लिया ब्रिटेन में लंबे समय तक रहने का तरीका, विजय माल्या और नीरव मोदी भी इसी नक्शेकदम पर चल सकते है?

 
ओपिनियन पोल के आधार पर ये अनुमान लगाया गया है कि अगर अभी लोकसभा चुनाव कराये गये, तो एनडीए को 144 लोक सभा सीटों पर जीत हासिल हो सकती है, जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन 85 सीटें जीत सकती है। अन्य दल 36 सीटें जीत सकते हैं, इनमें YSR कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति शामिल है। India TV-CNX ओपिनियन पोल 44,548 मतादाताओं के बीच कराया गया। इनमें 23,871 पुरुष और 20,677 महिलाएं थीं. 
 
राजस्थान में कुल 25 में से 21 लोक सभा सीटों पर एनडीए की जीत हो सकती है, जबकि बाकी चार सीटें कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के खाते में जा सकती है। मध्य प्रदेश में कुल 29 सीटों में से एनडीए को 24 पर जीत हासिल हो सकती है, जबकि बाकी पांच सीटें विपक्षी गठबंधन के खाते में जा सकती है। तमिलनाडु में कुल 39 सीटों में से डीएमके के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 30 लोक सभा सीटें मिल सकती है, जबकि बाकी 9 सीटें एनडीए के खाते में जा सकती है। बिहार में कुल 40 सीटों में से एनडीए को 24 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है, जबकि बाकी 16 सीटें विपक्षी गठबंधन के पास जा सकती है। आंध्र प्रदेश में सभी की सभी 25 लोक सभा सीटें वहां की सत्तारूढ दल YSR कांग्रेस को मिल सकती है, और दोनों राष्ट्रीय गठबंधनों को एक भी सीट नहीं मिल सकती है।
 
तेलंगाना में कुल 17 लोक सभा सीटों में से नौ सीटें वहां की सत्तारूढ पार्टी भारत राष्ट्र समिति को मिल सकती है, जबकि एनडीए को छह, और विपक्षी गठबंधन को केवल दो सीटें मिल सकती है। दिल्ली में अगर आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ सीटों को लेकर समझौता हुआ, तो कुल सात लोकसभा सीटों में से बीजेपी को पांच सीटें मिल सकती है, जबकि बाकी दो सीटें इंडिया गठबंधन को मिल सकती है। इसी तरह पंजाब में अगर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट समझौता हुआ, तो यह गठबंधन सभी की सभी 13 लोक सभा सीटें जीत सकती है, और एनडीए को एक भी सीट नहीं मिल सकती है। हरियाणा में कुल 10 में से आठ सीटें एनडीए को मिल सकती है, जबकि विपक्षी गठबंधन को बाकी दो सीटें मिल सकती है। झारखंड में कुल 14 सीटों में से एनडीए को 13 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है, जबकि विपक्षी गठबंधन को सिर्फ एक सीट मिल सकती है। 
 

इसे भी पढ़ें: China ने भारतीय खिलाड़ियों को जारी किए Stapled Visas, मच गया बवाल, जानें इसके बारे में…

छत्तीसगढ में कुल 11 लोक सभा सीटों में से एनडीए सात पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि बाकी चार सीटें इंडिया गठबंधन को मिल सकती है। जम्मू कश्मीर  और लद्दाख की कुल 6 लोकसभा सीटों में से  एनडीए को तीन, विपक्षी इंडिया गठबंधन को दो, और अन्य को एक सीट मिल सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में, असम की कुल 14 में से 12 सीटें एनडीए को मिल सकती है, जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन और AIUDF को एक-एक सीट मिल सकती है। मणिपुर में दोनों सीटें विपक्षी इंडिया गठबंधन को मिल सकती है। लेकिन बाकी छह पूर्वोत्तर राज्यों में एनडीए सभी नौ सीटें जीत सकती हैं. ये राज्य हैं – मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, और सिक्किम। 
ब्रेक-अप :-  मणिपुर: – एनडीए – 2, असम: – एनडीए – 12, इंडिया – 1, अन्य – 1, मिजोरम: – मिजो नेशनल फ्रेंट – 1, मेघालय: – एनपीपी- 1, यूडीपी – 1, नगालैंड: – एनडीपीपी – 1, अरुणाचल प्रदेश: – बीजेपी – 2, त्रिपुरा: – बीजेपी – 2, सिक्किम : – सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा – 1.

Loading

Back
Messenger