Breaking News

280 सांसद चुनकर आए पहली बार, 7 की आयु 30 से भी कम, PM मोदी ने अपने पहले भाषण में तारीफों के बांधे पुल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कल और आज कई सदस्यों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं विशेषकर पहली बार सांसद बनकर आए और उनमें से कुछ साथियों ने अपने जो विचार व्यक्त किए, संसद के सभी नियमों का पालन करते हुए किए। उनका व्यवहार ऐसा था जैसे एक अनुभवि सांसद का होता है। इसलिए प्रथम बार आने के बावजूद भी उन्होंने सदन की गरिमा को बढ़ाया है। उन्होंने अपने विचारों से इस डिबेट को और अधिक मूल्यवान बनाया है। देश ने एक सफल चुनाव अभियान को पार करते हुए विश्व को दिखा दिया है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव अभियान था। देश की जनता ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव अभियान में जनता ने हमें चुना है। मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं कि लगातार झूठ चलाने के बावजूद भी उनका घोर पराजय हुआ।

इसे भी पढ़ें: ‘देश ने हमें दिया आशिर्वाद’, Lok Sabha में विपक्ष पर PM Modi का तंज, झूठ फैलाने के बाद भी उनकी हार हुई

280 सांसद चुनकर आए पहली बार
18वीं लोकसभा में पहली बार 280 सांसद चुनकर आए हैं। ये कुल सांसदों की संख्या का 52 प्रतिशत है। ये आंकड़ा आधे से अधिक है। पिछली लोकसभा में 267 सदस्य पहली बार सांसद बने थे। 2014 में मोदी लहर पर सवार बीजेपी के सत्ता में आने के वक्त निचले सदन में कुछ ज्यादा ही बदलाव देखने को मिला था। उस वक्त 314 सदस्य पहली बार चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। ये आंकड़ा सदन की कुल संख्या का 58.8 प्रतिशत था। 

इसे भी पढ़ें: स्पेशल पैकेज देने से पहले कुछ नए मापदंड तय किये जाएं जो सर्वस्वीकार्य हों

7 सांसदों की आयु 30 से भी कम
पहली बार लोकसभा पहुंचने वाले सांसदों में कई युवा सांसद हैं। इनमें सात की आयु 30 साल से भी कम है। ऐसे कुछ सांसद भी हैं जो राजनीति में तो काफी पुराने हैं लेकिन लोकसभा के जरिए पहली बार पहुंचे हैं। इनमें मोदी 2.0 के मंत्री पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव जैसे चेहरे शामिल हैं। कुछ युवा चेहरे अपने परिवार की राजनीति को आगे बढ़ाते भी नजर आ रहे हैं। इनमें बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी, तूफानी सोरज की बेटी प्रिया जैसे नाम शामिल हैं। 

Loading

Back
Messenger