Breaking News

एमसीयू में तनाव प्रबंधन पर कार्यक्रम सम्पन्न, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट, डिजिटल वेलबीइंग, डी_एडिक्शन और वेल्यू बेस्ड एजूकेशन’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नालंदा पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियो ने भाग लिया। इस अवसर पर लेखक एवं इमोशनल एक्सपर्ट श्री हितेश टुटेजा ने अपने व्याख्यान में कहा कि आजकल हम प्रकृति से दूर हो गए हैं। इसलिए सबसे पहले हमें अपने आपको बदलना है।  
शिक्षक के रुप में हमें बच्चों से इमोशनली कनेक्ट होना है। हमें जो भी कार्य करना है, खुश होकर करना है। हमें अपने आपको अंदर से जानने एवं पहचानने की जरुरत है। इसके पश्चात ईश्वरीय विश्वविद्यालय भोपाल से हेमा दीदी ने मेडिटेशन करवाया। कार्यक्रम में ईश्वरीय विश्वविद्यालय से ममता दीदी, नारायण जी भी उपस्थित थे। इस आयोजन में एमसीयू की कुलसचिव प्रो. डॉ. पी. शशिकला, वित्त नियंत्रक राजेश सिंह समेत कई अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय द्विवेदी ने किया, जबकि संचालन मीडिया प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. अविनाश वाजपई द्वारा किया गया।

Loading

Back
Messenger