Breaking News

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु जाएंगे, जहां वह पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की पहल ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। पार्टी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पार्टी ने कहा कि तमिलनाडु यात्रा के दौरान राहुल का मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है।

कांग्रेस महासचिव एवं तमिलनाडु प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष बी मणिक्कम टैगोर ने चेन्नई में संवाददाताओं को बताया कि राहुल शनिवार को मामल्लापुरम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के लिए 23 जुलाई से एक अगस्त तक आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। राहुल के एक अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे चेन्नई पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद वह यहां आयोजित पार्टी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और फिर शाम छह बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की एक पहल है।

इसे भी पढ़ें: केरल सरकार का बड़ा फैसला: NEET Protest के खिलाफ दर्ज सभी केस होंगे वापस, Ramesh Chennithala ने दी जानकारी

टैगोर से जब मुख्यमंत्री विजय से राहुल की मुलाकात की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि शीर्ष नेता का चेन्नई कार्यक्रम पार्टी संगठन से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का हिस्सा है।

Loading

Back
Messenger