Breaking News

Bihar में डूबने से 6 बच्चों की मौत, Katihar और Patna में दर्दनाक हादसे

बिहार के कटिहार और पटना जिलों में सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में नदी में डूबने से कम से कम छह बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पहली घटना कटिहार जिले में फलका थाना क्षेत्र की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सावन महीने के तीसरे सोमवार के अवसर पर पांच बच्चे अपने परिवार के सदस्यों के साथ कमला घाट पर स्नान करने गए थे तभी तीन बच्चे गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को बचा लिया, जबकि तीन अन्य की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमन कुमार (12), प्रिंस कुमार (10) और सत्यम कुमार (13) के रूप में हुई है।

कटिहार के कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा पदाधिकारी पूजा कुमारी ने संवाददाताओं से कहा, “जब तीन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।”
इसी तरह की एक अन्य घटना में पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड में सोमवार को गंगा नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए और एक अन्य बच्चा लापता हो गया। बख्तियारपुर थाना प्रभारी देवानंद शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘संबंधित कर्मियों ने तीन शव बरामद कर लिए हैं और एक बच्चा अब भी लापता है। लापता बच्चे की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Loading

Back
Messenger