Breaking News

ठाणे में Shiv Sena UBT नेता हत्याकांड: आरोपी के फायरिंग अभ्यास का वीडियो सामने आया

शिवसेना (उबाठा) के नेता प्रदीप पूर्णेकर के बेटे ने बुधवार को कुछ वीडियो क्लिप जारी किए जिनमें कथित तौर पर मुख्य आरोपी निखिल यादव को पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे के पति राजेंद्र शिंदे की मौजूदगी में बंदूक चलाने का अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। पूर्णेकर की 29 सितंबर को शहर के मानपाड़ा इलाके में स्थित उनके कार्यालय के अंदर गोली मारकर और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे राम पूर्णेकर ने वीडियो क्लिप साझा किए, जिनमें कथित तौर पर गिरफ्तार आरोपी निखिल यादव को राजेंद्र शिंदे की मौजूदगी में बंदूक के साथ देखा जा सकता है।

इससे पहले, राम पूर्णेकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना से जुड़ी मीनाक्षी शिंदे और उनके पति पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। मीनाक्षी शिंदे ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए सख्ती से खारिज कर दिया था। इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने राजेंद्र शिंदे से भी पूछताछ की है। इस बीच, राम पूर्णेकर ने ठाणे के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर अपने आवास के बाहर तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में कहा कि हत्या के पीछे के मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार हैं और उनके परिवार के लिए खतरा बने हुए हैं।

Loading

Back
Messenger