Breaking News

Uttar Pradesh: पक्षी से टकराने पर विमान को आपात स्थिति में उतारा गया

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्रीअंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार शाम गोरखपुर से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के एक विमान को पक्षी से टकराने के बाद आपात स्थिति में उतार लिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी 216 यात्री सुरक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि एक पक्षी से टकराने पर विमान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्काल वाराणसी हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित वाराणसी हवाईअड्डे पर उतार लिया गया।

हवाईअड्डा के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि यात्रियों को सोमवार को अलग-अलग विमानों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Loading

Back
Messenger