Breaking News

बदलने वाला है मौसम, बंगाल की खाड़ी से आई हवाओं के पलटा रुख, UP-Bihar में होगा ये हाल

बंगाल की खाड़ी से होकर कई हवाएं आ रही है, जिसमें नमी भी है। नमी वाली हवाओं के कारण कई जगहों पर तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। झारखंड की राजधानी रांची के उत्तर पश्चिमी इलाके यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में बादल गरजने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। रांची के कई इलाकों में बिजली गिर सकती है। रांची समेत राज्य के कई इलाकों में मौसम बदल सकता है।
 
बीते एक सप्ताह से रांची व राज्य के कई अन्य इलाकों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अचानक से ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा के कारण बादल छाए हुए है। इस कारण तापमान में भी बदलाव महसूस हो रहा है। आगामी 20 और 21 मार्च को रांची के कुछ इलाकों में बादल बरस सकते है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इस दौरान बिजली गिरने की संभावना भी है।
 
मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य में 22 मार्च को कई इलाकों में बादल गरज सकते है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बह सकती है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पूर्व भारत के कई राज्यों में भी हल्की बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश की संभावना है।
 
गर्मी से मिलेगी लोगों को राहत
पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर हो सकता है। वहीं बिहार में 21 और 22 मार्च को बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 19 से 22 मार्च तक बारिश होगी। मध्यप्रदेश, दिल्ली में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है। 

Loading

Back
Messenger