Breaking News

Delhi-NCR वालों का Weekend बनेगा खास! Noida की इन 4 जगहों पर मिलेगा Thrill और रोमांच

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, नोएडा में सिर्फ ऑफिसों की दुनिया नहीं है, बल्कि यह पर एडवेंचर के शौकीनों के लिए नया ठिकाना भी बन गया है। ऐसे में आप घर पर बोर नहीं होना चाहते हैं, तो इस संडे को अपनी जेब में कुल 1500 रुपये डालें और नोएडा आ जाएं। 
नोएडा में ऐसी कई जगह है, जिनके बारे में आपने शायद ही नाम सुना होगा। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि नोएडा के के ऐसे कौन सी 4 डेस्टिनेशंस हैं, जहां आपके रोमांच का असली डोज मिलेगा। 
फॉर्मूला कार्टिंग (Formula Karting)
जिन लोगों स्पीड पसंद हैं , तो वह नोएडा सेक्टर-38 स्थित फॉर्मूला कार्टिंग में जा सकते हैं। यहां का ट्रैक एकदम प्रोफेशनल रेसिंग का अनुभव मिलता है। कम बजट में आप यहां आसानी से एक या दो रेसिंग लैप्स का आनंद ले सकते हैं। हेलमेट पहनकर जब आप शार्प टर्न्स पर अपनी कार्ट को मोड़ सकते हैं, यह एक अलग ही लेवल का एक्सीपिरियंस देता है।
वेदा एडवेंचर्स (Veda Adventures)
यदि आपको जिप-लाइनिंग, वॉल क्लाइम्बिंग या रोप कोर्स जैसे फिजिकल एडवेंचर करना पसंद है, तो आप सेक्टर-150 स्थित वेदा एडवेंचर्स (Veda Adventures) पहुंचें। यहां पर आप कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं, बस आपको पैकेजेस लेना होगा, जो कि 1000 रुपये से शुरु होता है।
जंगल ट्रेल (Jungle Trail)
नोएडा सेक्टर-94 में स्थित जंगल ट्रेल एक शानदार स्पॉट है। यदि आपको ट्रेकिंग, नेचर वॉक या बर्ड का शौक है, तो इस जगह पर आप जरुर जाएं। यहां पर आप कम बजट में लंबी सैर कर सकते हैं, फोटोशूट कर सकते हैं और ताजी हवाओं के बीच रविवार का दिन खुशनुमा बीतेगा। 
वर्ल्ड्स ऑफ वॉटर (Worlds of Water)
समर सीजन में वॉटर पार्क जाना किसी सुकून से कम नहीं होता है। इस बार संडे को आप नोएडा सेक्टर-38 में स्थित वर्ल्ड्स ऑफ वॉटर में जा सकते हैं। यहां पर आपको रोमांचक वॉटर स्लाइ़ड्स और वेव पूल मिलेंगे। थकान मिटाने के लिए और एडवेंचर का आनंद लेने के लिए सबसे बेस्ट जगह यही हो सकती है। 

Loading

Back
Messenger