Breaking News

Vrindavan Trip: ISKCON से लेकर Nidhivan तक, इन मंदिरों के दर्शन बिना अधूरी है यात्रा

वृंदावन घूमने की योजना बनाते समय अधिकतर लोग बांके बिहारी और प्रेम मंदिर को अपनी लिस्ट में शामिल करते हैं। इन दोनों जगहों के बिना वृंदावन की यात्रा अधूरी मानी जाती है। वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के लिए फेमस है, तो वहीं प्रेम मंदिर अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए फेमस है। लेकिन अगर आप भी वृंदावन की रूह, रास और रंग को महसूस करना चाहती हैं, तो बांके बिहारी मंदिर के अलावा इन मंदिरों को भी एक्सप्लोर करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बांके बिहारी मंदिर के अलावा भगवान कृष्ण के अन्य मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

वृंदावन के अलावा इन मंदिरों की बहुत है मान्यता

इस्कॉन वृन्दावन

वृंदावन में स्थित इस्कॉन मंदिर काफी फेमस और खूबसूरत है। इस मंदिर को श्रीकृष्ण-बलराम मंदिर भी कहा जाता है। यह भारत का पहला इस्कॉन मंदिर था, जिसको साल 1975 में बनाया गया था। इसलिए यह दुनिया के प्रमुख और फेमस इस्कॉन मंदिरों में से एक है।

इसे भी पढ़ें: International Tourism Trends: बजट और वाइब्स के मामले में क्यों छा रहे हैं ये 4 Honeymoon Destinations

राधा रमन मंदिर

यह मंदिर वृंदावन के सात प्रमुख मंदिरों में से एक है। राधा-रमण मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। यहां पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा राधा-रमण के रूप में की जाती है। जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर में भारी भीड़ होती है।

निधिवन

वृंदावन का निधिवन एक पवित्र स्थल और मंदिर है। यह स्थल भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की रास लीला के लिए फेमस है। यहां तुलसी के जोड़े में पेड़ हैं। जिनमें से एक को श्रीकृष्ण और दूसरे को गोपी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक श्रीकृष्ण रात में गोपियों संग रास लीला करते हैं। इसलिए इस जगह पर रात में जाने की मनाही है।

केशी घाट

केशी घाट वृंदावन के पास यमुना नदी के तट पर एक फेमस घाट है। इस घाट की अपनी सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व के लिए फेमस है। यहां पर हर दिन शाम को यमुना जी की आरती होती है और नाव की सवारी का आंनद ले लिया जा सकता है।

रंगजी मंदिर

वृंदावन में स्थित रंगजी मंदिर को रंगनाथ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर श्रीविष्णु के अवतार भगवान रंगनाथ को समर्पित है। इस मंदिर की खासियत यह है कि यह मद्रास के रंगनाथ मंदिर की शैली के हिसाब से बनाया गया है।

Loading

Back
Messenger