Breaking News

महाकुंभ के स्नान के लिेए संगम नगरी प्रयागराज जा रहे हैं, तो इन जगहों पर घूमकर आएं, ट्रिप रहेगी मजेदार

 साल 2025 में 12 साल बाद प्रयागराज में महाकुंभ मेला 13 जनवरी से लगने वाला है। महाकुंभ में सबसे पहले साधु-संत स्नान करते हैं इसके बाद श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते है। प्रयागराज में महाकुंभ के लिए तैयारियां जोरों पर है। कुछ ही दिनों में कुंभ आगाज होने वाला है। खबर है कि इस बार लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यहां कुंभ में स्नान के लिए आने वाले है। अगर आप भी महाकुंभ के संगम में स्नान करने के लिए जा रहे हैं, तो आप प्रयागराज के इन जगहों पर जरुर जाएं। आपकी ट्रिप भी रहेगी मजेदार।
त्रिवेणी संगम 
प्रयागराज प्रमुख धार्मिक स्थल त्रिवेणी संगम में तीन नदियां गंगा, यमुना और सरस्वती मिलती हैं। लेकिन आपको बता दें कि, अब सरस्वती नदी को लुप्त माना जाता है। यह जगह धार्मिक महत्व के साथ यहां पर मेले का मुख्य आकर्षण है। यहां आप नाव की सवारी भी कर सकते हैं।
इलाहबाद फोर्ट
इस किले को 1583 में सम्राट अकबर ने इस किले को बनवाया था। इस किले में सरस्वती कूप, पातालपुरी मंदिर और अशोक स्तंभ के दर्शन करें। कुंभ मेले के दौरान किला जनता के लिए खुला रहेगा। यहां आप जरुर घूमकर आएं।
हनुमान मंदिर
प्रयागराज में प्रसिद्ध भगवान हनुमान की लेटी हुई प्रतिमा मंदिर है, जो काफी फेमस है। कुंभ स्नान के बाद इस मंदिर में जरुर जाएं। यहां की अलग वास्तुकला देखने लायक है।
अशोक स्तंभ
प्रयागराज में अशोक स्तंभ मौर्य सम्राट अशोक द्वारा स्थापित किया गया है। इस स्तंभ पर अशोक धर्म की बातें लिखी हुईं है। इस जगह पर आप अपने बच्चों को साथ ले जाएं। भारतीय इतिहास के लिए यह जगह काफी खास है।
यमुना और सरस्वती घाट
कुंभ मेला का हिस्सा ये घाट भी है। नाव की सवारी करने और अनुष्ठान करने के लिए यहां जरुर जाएं। इस घाट पर आरती भी की जाती है। आध्यात्मिक अनुभव के लिए नाव की सवारी करें।

Loading

Back
Messenger