Breaking News

Ooty-Coorg का सपना होगा पूरा, IRCTC लाया Mumbai से यह शानदार Summer Package

घुमक्कड़ लोग घूमने के लिए कहीं न कहीं प्लान बनाते रहते हैं। अगर आप काफी समय से ऊटी जाने का प्लान बना रही हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय रेलवे ने खास टूर पैकेज लाइव किया है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को मुंबई से ऊटी के साथ-साथ अन्य जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। आमतौर पर मुंबई से ऊटी पहुंचाना फ्लाइट या बस, दोनों ही तरह से काफी महंगा पड़ जाता है। जिसे वजह से कई यात्री ट्रिप प्लान नहीं करते। अब आपको ऐसा करने की कोई जरुरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे द्वारा शुरु किए गए टूर पैकेज के बारे में जानकारी बताएंगे और क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी।
मुंबई से ऊटी
– टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से 1 मई से हो रही है।
– इसमें आपको बेंगलुरु, मैसूर, कूर्ग, ऊटी, कुन्नूर और कोयंबटूर घूमने का मौका मिलेगा।
– यह पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
– इस पैकेज से आप 1 मई और 23 मई, केवल 2 बार ही यात्रा कर पाएंगे।
– इस पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा कराई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
– पैकेज का नाम SERENE MYSORE-COORG-OOTY है। जब आप पैकेज का नाम सर्च करेंगे तो आपको इससे संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।
पैकेज फीस
– अकेले यात्रा करने पर पैकेज की फीस 44,900 रुपये है। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा करेंगे तो आपको काफी फायदा मिलेगा।
– 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 44,400 रुपये है।
– इसके साथ ही तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर, प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 36,300 रुपये है।
– बच्चों के लिए पैकेज फीस 33,000 रुपये है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
– मुंबई-बैंगलोर और कोयंबटूर-मुंबई के लिए फ्लाइट की टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल होगा।
– घूमने के लिए एसी गाड़ी की सुविधा मिलेगी।
– 3 स्टार होटल में रात गुजारने का मौका मिलेगा।
– नाश्ता और रात का खाना मिलेगा, हालांकि दोपहर का खाना नहीं मिलेगा।
– इसके साथ ही टूर मैनेजर मिलेगा। 

Loading

Back
Messenger