Breaking News

चिली और अर्जेंटीना के तटों के पास 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

चिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी तटों पर जोरदार भूकंप के झटके महसुस किए गए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी तीव्रता 7.4 मापी है। यह भूकंप केप हॉर्न और अंटार्कटिका के बीच मात्र 10 किमी (6 मील) की गहराई पर आया। जानकारी तो यह भी मिल रही है कि चिली के अधिकारियों ने देश के सुदूर दक्षिणी क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी है। भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के भीतर तटीय क्षेत्रों के लिए अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली की ओर से खतरनाक लहरों की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें दक्षिणी अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्से शामिल हैं।
 

इसे भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से थर्राया अफगानिस्तान, रिक्टर पैमाने पर 5.6 रही तीव्रता

अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी दी है कि सामान्य ज्वार के स्तर से 3 से 10 फीट ऊपर की लहरें चिली के तट के कुछ हिस्सों से टकरा सकती हैं। अंटार्कटिका के तट के कुछ क्षेत्रों तक एक मीटर तक ऊंची छोटी लहरें भी पहुँच सकती हैं। चिली के अधिकारियों ने देश के सुदूर दक्षिण में मैगेलन जलडमरूमध्य के सम्पूर्ण तटीय भाग के लोगों के लिए स्थान छोड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया है। इससे पहले न्यूजीलैंड के पश्चिमी तट पर मंगलवार देर रात 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, हालांकि अधिकारियों ने किसी प्रकार की क्षति की जानकारी नहीं दी है और न ही सुनामी की कोई चेतावनी जारी की गई है। 
 

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई तट से दूर हिंद महासागर में भूकंप, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण का कहना है कि भूकंप स्थानीय समयानुसार रात एक बजे के कुछ समय बाद ही आया। इसका केंद्र न्यूजीलैंड के इन्वरकार्गिल शहर से 300 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में और समुद्र में सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। न्यूजीलैंड की भूगर्भीय विज्ञान एजेंसी के अनुसार, न्यूजीलैंड में भूकंप महसूस नहीं किया गया।

Loading

Back
Messenger