Breaking News

Aung San Suu Kyi को King Charles III द्वारा भेजी गईं पुस्तकें म्यांमा प्रशासन ने सौंपी

म्यांमा की सैन्य समर्थित सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने जेल में बंद नेता आंग सान सू की को ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय की ओर से भेजी गई दो किताबें, एक सीलबंद लिफाफा और राजनयिक पत्राचार सौंप दिया है। सेना प्रमुख के रूप में फरवरी 2021 में सत्ता पर कब्जा करने वाले राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर म्यांमा के अलग-थलग पड़ने की स्थिति को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। सू की को सत्ता से हटाए जाने और जेल में बंद किए जाने के बाद म्यांमा पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए गए थे।

मिन आंग ह्लाइंग भी प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं, लेकिन वह 2025 में चुनाव कराने और पड़ोसी देशों के साथ म्यांमा के संबंध बढ़ाने के बाद देश में सामान्य स्थिति लौटने का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रपति के प्रेस एवं सूचना ब्यूरो ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी एक बयान में कहा कि गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों ने सोमवार सुबह राजधानी नेपीता में सू की को ये सामग्री सौंपी। बयान के अनुसार, इनमें ब्रिटिश लेखकों ब्रिजेट एलवर्थी और हेनरीटा कोर्टल्ड की किताब ‘द लैंड गार्डनर्स: सॉइल टू टेबल’ शामिल है।

यह किताब स्वस्थ मिट्टी और भोजन के बीच संबंधों पर केंद्रित है। दूसरी किताब ‘सॉइल: द वर्ल्ड एट आवर फीट’ है।

Loading

Back
Messenger