ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट्स की पूरी की पूरी सीरीज जारी कर दी। एलन मस्क की तरफ से ट्विटर फाइल्स का नाम दिया गया है। अब ट्विटर फाइल्स 5.0 भी जारी कर दिया गया है। 12 दिसंबर को द फ्री प्रेस के संपादक बारी वीस ने ‘ट्विटर फाइल्स’ की पांचवीं सीरीज पोस्ट कर दी है। इसमें बताया गया कि कैसे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया था। इसमें दुनिया भर के उन नेताओं का उदाहरण देते हुए बताया गया कि वे लोगों को उकसाने के बाद भी ट्विटर की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बारी वीस ने इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया है।
इसे भी पढ़ें: Twitter में भी चलेगा अब भाई-भतीजावाद, मस्क ने चाचा के लड़कों को किया हायर तो उठे सवाल
एक ट्वीट बारी वीस ने लिखा, “फरवरी 2021 की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत में ट्विटर के उनकी आलोचना करने वाले सैकड़ों खातों को बहाल करने लिए उन्हें सात साल तक के लिए कैद करने की धमकी दी थी। ट्विटर ने मोदी को प्रतिबंधित नहीं किया। वीस का ट्वीट केवल भ्रामक था। आपको बता दें कि 10 फरवरी, 2021 को न्यूयॉर्क टाइम्स ने “ ट्विटर ब्लॉक अकाउंट इन इंडिया एज मोदी प्रेशर सोशल मीडिया” शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी । इस रिपोर्ट में कहा गया था कि सरकार के दबाव के कारण देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभिव्यक्ति की आजादी नहीं मिल पा रही है। यह वही है जिसे वीस ने साझा किया था। यह रिपोर्ट कहां से आई है, इसकी कोई जानकारी नहीं है, पृष्ठभूमि की कोई जानकारी नहीं है और इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि भारत सरकार ने यह सुझाव क्यों दिया कि ट्विटर के कर्मचारियों को गिरफ्तारी का सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: Twitter: ‘ट्रस्ट एंड सेफ्टी’ समूह को किया भंग, काउंसिल’ कंपनी का एक परामर्श समूह है
वीस का भारत विरोधी पूर्वाग्रह का इतिहास रहा है
द फ्री प्रेस की संपादक बारी वीस का भारत विरोधी पूर्वाग्रह का इतिहास रहा है। जब भारत की बात आती है, तो बारी वीस और विजया गड्डे के बीच ज्यादा अंतर नहीं लगता है। इसके अलावा, ‘ट्विटर फाइल्स 5.0’ में ‘ट्विटर फाइल्स 3.0’ के उस दावे की भी पुष्टि की गई है, जिसमें कहा गया था विजया गड्डे और योएल रोथ ने अपनी सनक और पसंद के हिसाब से फैसले लिए थे।
23. In October 2021, Twitter allowed Ethiopian Prime Minister Abiy Ahmed to call on citizens to take up arms against the Tigray region.
Twitter allowed the tweet to remain up, and did not ban the prime minister. pic.twitter.com/DThmGsJM1r