Breaking News

Bulgaria Presidential Election: स्पष्ट नतीजे न मिलने से 1 नवंबर को होगा रनऑफ मुकाबला

बुल्गारिया में रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में निर्णायक नतीजा नहीं निकलने के बाद एक नवंबर को दूसरे दौर का मतदान होगा। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, राजनेताओं के प्रति व्यापक अविश्वास के कारण मतदाताओं में उदासीनता बढ़ी, जिसके कारण मतदान का प्रतिशत रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। एक नवंबर को होने वाले दूसरे दौर के चुनाव में दो बिल्कुल अलग राजनीतिक विचारधाराओं के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

यह चुनाव देश में गहरे राजनीतिक ध्रुवीकरण के बीच हो रहा है। पश्चिम समर्थक सुधारवादी विपक्ष के उम्मीदवार आंद्रेई ग्यूरोव का मुकाबला वामपंथी विचारधारा वाली मौजूदा राष्ट्रपति इलियाना योतोवा से होगा।

Loading

Back
Messenger