Breaking News

Donald Trump-Xi Jinping Meeting Live Updates: Beijing में क्या Trade और Iran संकट का हल निकालेंगे ट्रंप-शिनपिंग?

बीजिंग में बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जोरदार स्वागत हुआ। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर चीन पहुंचे ट्रंप ने चीनी नेतृत्व की जमकर तारीफ की। शी जिनपिंग ने इस मुलाकात के दौरान कहा कि चीन और अमेरिका के बीच जो साझा हित हैं, वे उनके आपसी मतभेदों से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। दोनों नेताओं के बीच यह सातवीं मुलाकात है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।
इस बातचीत का मुख्य एजेंडा व्यापार और वैश्विक तनाव है। ट्रंप चाहते हैं कि चीन अमेरिकी कंपनियों के लिए अपने बाजार के दरवाजे खोले और ज्यादा से ज्यादा अमेरिकी सामान खरीदे। दूसरी तरफ, शी जिनपिंग ताइवान और टैरिफ जैसे मुद्दों पर अमेरिका से छूट की उम्मीद कर रहे हैं। इसके अलावा, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव पर भी चर्चा होने की संभावना है, क्योंकि चीन ईरान से सबसे ज्यादा तेल और गैस खरीदने वाला देश है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ये दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं इन पेचीदा मसलों का क्या समाधान निकालती हैं।

Loading

Back
Messenger