Breaking News

Mexico Guatemala Border Earthquake | मेक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा पर 7.3 तीव्रता का भीषण भूकंप, अल सेल्वाडोर तक हिली धरती, सुनामी का अलर्ट जारी

मेक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तट पर ग्वाटेमाला सीमा के पास 7.3 तीव्रता के अत्यंत शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप का असर मेक्सिको सिटी से लेकर अल सेल्वाडोर तक देखा गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि अब तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन दक्षिणी मेक्सिको में दो लोगों के घायल होने की खबर है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र चियापास के तटीय क्षेत्र में स्थित अक्विलेस सेरडान से लगभग 48 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में, जमीन से 15 किलोमीटर की गहराई पर था। मुख्य भूकंप से पहले समुद्र में एक कम तीव्रता का झटका भी रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद भी धरती शांत नहीं हुई और 4.9 से 6.0 तीव्रता के बीच कम-से-कम 10 आफ्टरशॉक्स (अनुवर्ती झटके) दर्ज किए गए।

मुख्य भूकंप से पहले समुद्र में इससे कम तीव्रता का एक झटका भी आया था।
यूएसजीएस के मुताबिक, मुख्य भूकंप के बाद 4.9 से 6.0 तीव्रता के बीच कम-से-कम 10 अनुवर्ती झटके महसूस किए गए।
मेक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा पर स्थित प्रमुख शहर तापाचूला में शुरुआत में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए लेकिन धीरे-धीरे उनकी तीव्रता बढ़ती गई।

शहर के एक सरकारी अस्पताल के कर्मचारी अलेजांद्रा मेंडोज़ा ने बताया, ‘‘हम दूसरी मंजिल पर थे। पहले लगा कि झटके रुक जाएंगे, लेकिन वे लगातार तेज होते गए। इसके बाद हम सभी शांतिपूर्वक नीचे उतरकर अस्पताल के खुले प्रांगण में चले गए।’’
तापाचूला के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख दिमेत्रियो मार्टिनेज़ ने बताया कि हैती की लगभग 30 वर्षीय प्रवासी महिला घबराहट में करीब चार मीटर ऊंचाई से अपार्टमेंट की इमारत से कूद गई। उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुए हैं, लेकिन उसकी जान को कोई खतरा नहीं है।

इसे भी पढ़ें: रूसी तेल पर अमेरिकी शुल्क विधेयक पर भारत की पैनी नजर, वीजा नियमों को लेकर भी अमेरिका से किया संपर्क

इसके अलावा, एक अन्य व्यक्ति को खिड़की का शीशा टूटने से मामूली चोट आई।
ग्वाटेमाला सिटी में भी भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए जिससे लोगों में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में लोग इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए और कई भवनों को एहतियातन खाली करा लिया गया।
ग्वाटेमाला की राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण समन्वय एजेंसी ने तत्काल किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं की। हालांकि, सोशल मीडिया पर पश्चिमी इलाकों की सड़कों पर भूस्खलन के कुछ वीडियो सामने आए हैं।

ग्वाटेमाला के शिक्षा मंत्रालय ने भूकंप के केंद्र के निकट स्थित सान मार्कोस, क्वेत्ज़ालतेनांगो, सुचितेपेक्वेज़ और रेतालेहुलेउ में एहतियात के तौर पर स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
मेक्सिको सिटी में भी कई इलाकों में इमारतें हिलती हुई महसूस हुईं। हालांकि, वहां भूकंप चेतावनी प्रणाली सक्रिय नहीं हुई। सरकार के अनुसार, ‘‘भूकंप के शुरुआती कुछ सेकंड में निकली ऊर्जा चेतावनी जारी करने की निर्धारित सीमा से कम थी।’’

इसे भी पढ़ें: गाजा में अंतिम संस्कार के दौरान इजराइली हमला, सात लोगों की मौत और 22 घायल

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों में किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, मेक्सिको की नौसेना ने सुनामी के संभावित खतरे को देखते हुए लोगों को अगले छह घंटे तक समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है।
चियापास के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मेक्सिको और ग्वाटेमाला के तटों पर सुनामी की एक मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

Loading

Back
Messenger