Breaking News

अब गोलियां भी मेड इन इंडिया, भारत-रूस की ऐतिहासिक डील!

भारतीय सेना की मारक क्षमता को लेकर अब एक ऐसा फैसला लिया गया है जो कि आने वाले दशकों तक देश की सरहद की सुरक्षा को नई दिशा देगा। AK203 एक ऐसी राइफल जिसने अपनी मजबूती और अचूक निशाने से दुनिया को अपना मुरीद बनाया। अब उसे अपनी शक्ति भी भारत से ही मिलेगी। अडानी डिफेंस एंड एयररोस्पेस ने इंडो रशियन राइफल प्राइवेट लिमिटेड आईआरआरपीएल के साथ 5 साल का मेगा एग्रीमेंट साइन कर लिया है। अब भारत की मिट्टी में ही बनी हुई गोलियां रूस की तकनीक से बनी हुई राइफलों से निकलेंगी। यह केवल एक कमर्शियल डील नहीं है बल्कि मेड इन इंडिया के सीने पर गर्व का नया तामगा भी है। अब सबसे पहले समझौते की गहराई को समझते हैं। अडानी डिफेंस ने अगले 5 सालों के लिए आईआरआरपीएल के साथ हाथ मिलाया। इस डील का मुख्य केंद्र है 7.62 * 39 एमm का स्मॉल कैलिबर एमुनेशन। यह वही गोलियां हैं जो कि AK 203 राइफल की जान मानी जाती हैं। इस समझौते का सबसे बड़ा जो रणनीतिक लाभ है वो यह है कि यह एक इंटीग्रेटेड डोमेस्टिक सप्लाई चेन का निर्माण करेगा। 

इसे भी पढ़ें: Putin से 3 घंटे की मुलाकात के बाद कीव पहुंचे ट्रंप के दूत, क्या अब खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

आज के दौर में जब दुनिया में युद्धों की वजह से सप्लाई चेन टूट रही है तब भारत ने यह सुनिश्चित किया है कि हमारी राइफल्स के लिए गोला बारूद की कमी नहीं होनी चाहिए। यह आत्मनिर्भरता का वो मॉडल है जहां हथियार बनाने वाली संस्था और गोला बारूद बनाने वाली संस्था एक साथ भारत को बाहरी दबाव से मुक्त कर रहे हैं। अब भारत को रूस या किसी देश से बाहर से बार-बार गोलियां मंगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आईआरआरपीएल यानी कि इंडो रशियन राइफल प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना साल 2019 में हुई थी। यह भारत और रूस के बीच अटूट रक्षा संबंधों का जीता जागता उदाहरण है। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कोरवा में स्थित इसकी फैक्ट्री आधुनिक हथियारों का नया मंदिर बन चुकी है। इस जॉइंट वेंचर में भारत की ओर से एडवांस वेपन एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड और म्यूशन इंडिया लिमिटेड शामिल है। और वहीं रूस की तरफ से विश्व प्रसिद्ध श्वता क्रशिकोफ और रोसोबनोट एक्सपर्ट इसकी रीड है। दिसंबर 2021 में सरकार ने 61400 27 AK203 राइफल्स के उत्पादन का जो कॉन्ट्रैक्ट दिया था वह अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। इस फैक्ट्री से निकलने वाली हर राइफल के लिए स्वदेशी चारा यानी कि गोला बारूद भी तैयार हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Kremlin में अमेरिकी दूतों से मिले Putin, कीव पर 72 घंटे हमले रोकने का दिया आदेश

इस पूरी कहानी में अडानी डिफेंस का रोल बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अडानी डिफेंस ने दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा एमुनेशन और मिसाइल कॉम्प्लेक्स विकसित किया है। यह जो फैसिलिटी है, यह केवल ईंट पत्थरों से नहीं बनी है बल्कि यह भारत की निजी क्षेत्र की रक्षा क्षमताओं का प्रतीक बन रही है। इस समझौते के तहत अडानी डिफेंस ना केवल गोलियों की सप्लाई करेगी बल्कि वह भारतीय सेना की कंटिन्यूटी ऑफ एमुनेशन यानी कि गोला बारूद की निरंतर उपलब्धता की गारंटी देगी। यह डिफेंस सेक्टर में प्राइवेट प्लेयर के बढ़ते हुए दबदबे को भी दिखाता है। कानपुर के प्लांट की क्षमता इतनी है कि वह ना केवल भारतीय सेना बल्कि आने वाले समय में मित्र देशों की जरूरतों को भी पूरा कर सकते हैं। यह आत्मनिर्भर भारत की उस सोच को साकार करता है जहां हम ना सिर्फ हथियार खरीदेंगे बल्कि उसके बड़े उत्पादक भी बनेंगे।

Loading

Back
Messenger