Breaking News

Pakistan की नई गीदड़भभकी, रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने दी Kolkata पर Attack की धमकी

पाकिस्तान की ओर से भारत को दी जाने वाली धमकियों की फेहरिस्त में अब कोलकाता का नाम भी शामिल हो गया है। हमेशा की तरह, ये धमकियां बिना किसी ठोस सबूत के और केवल बड़े-बड़े दावों के आधार पर दी गई हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को चेतावनी दी कि भविष्य में होने वाला कोई भी युद्ध केवल सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारत के काफी अंदर तक पहुंच सकता है। उन्होंने विशेष रूप से कोलकाता को संभावित निशाना बताया।

‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ का बिना सबूत आरोप

सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘अगर इस बार भारत कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो इंशाअल्लाह, हम जवाब को कोलकाता तक ले जाएंगे।’
आसिफ ने बिना किसी प्रमाण के दावा किया कि उन्हें एक साजिश के संकेत मिले हैं, जिसमें भारत अपने ही लोगों या हिरासत में मौजूद पाकिस्तानियों का इस्तेमाल कर सकता है और इसका इल्जाम आतंकवाद पर मढ़ सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: क्या Donald Trump अस्पताल में भर्ती हैं? एक पुराने Video से उड़ी अफवाह, White House को देनी पड़ी सफाई

घरों में घुसकर हमला करेंगे

धमकी का लहजा और कड़ा करते हुए आसिफ ने कहा कि टकराव का अगला दौर पिछले सभी मुकाबलों से कहीं ज्यादा गंभीर होगा। उन्होंने कहा, ‘अगर उन्होंने दोबारा ऐसी कोशिश की, तो उन्हें पहले से भी ज्यादा शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी। इस बार टकराव सिर्फ 200-250 किलोमीटर तक सीमित नहीं रहेगा। हम उनके इलाके में घुसेंगे और उनके अपने घरों के अंदर घुसकर उन पर हमला करेंगे।’
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी वहां के सत्ता-प्रतिष्ठान की उसी पुरानी मानसिकता को दर्शाती है, जिसमें वे युद्ध के दायरे को पूरब की ओर बढ़ाने की बात करते रहे हैं, हालांकि जमीनी हकीकत में वे इसके सक्षम नहीं दिखे हैं।

इसे भी पढ़ें: दुश्मन की सीमा में कैसे घुसी अमेरिकी सेना? Trump ने बताया Iran से Pilot Rescue का पूरा सच

भारत का दोटूक जवाब

पाकिस्तान की यह बौखलाहट भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस कड़े संदेश के बाद आई है, जिसमें उन्होंने किसी भी दुस्साहस पर कार्रवाई की बात कही थी। केरल में एक कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा था, ‘मैं आपको बताना चाहूंगा कि वह ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। अगर पाकिस्तान दोबारा ऐसी घिनौनी हरकतें करता है, तो हमारी सेना उसे ऐसा करारा जवाब देगी, जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।’

Loading

Back
Messenger