Breaking News

S Jaishankar की ‘दलाल’ वाली टिप्पणी पर Pakistan को लगी मिर्ची, कहा- ये भाषा हताशा दिखाती है

पाकिस्तान ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ‘दलाल’ वाली टिप्पणी पर बृहस्पतिवार को कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह भारतीय नेतृत्व की ‘‘गहरी हताशा’’ को दर्शाती है।
यहां बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक में भारत सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष में पाकिस्तान की कथित मध्यस्थता को खारिज करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है, क्योंकि 1981 से ही अमेरिका उस देश का ‘‘उपयोग’’ करता आ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, जयशंकर ने बैठक में उपस्थित लोगों से कहा, ‘‘हम दलाल राष्ट्र नहीं हैं।’’
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी से शुक्रवार सुबह जयशंकर द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ कथित तौर पर इस्तेमाल की गई ‘‘अभद्र भाषा’’ के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा: ‘‘सबसे पहले, हम भारतीय बयान को उसी तिरस्कार के साथ खारिज करते हैं जिसका वह हकदार है।’’

भारतीय विदेश मंत्री की टिप्पणियों के बारे में उन्होंने कहा: “इस तरह की गैर-कूटनीतिक बयानबाजी गहरी हताशा को दर्शाती है। जब तर्क कमजोर पड़ जाते हैं, तो अपशब्दों का सहारा लिया जाता है।

Loading

Back
Messenger