Breaking News

UK PM Andy Burnham पहुंचे Kyiv, जेलेंस्की से मुलाकात और मिसाइल तकनीक पर फैसला संभव

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम सोमवार को कीव पहुंचे, जहां उनके यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलने और अन्य अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ सहयोगी देशों के समूह की बैठक की सह-अध्यक्षता करने की संभावना है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद यह बर्नहम की पहली विदेश यात्रा है। वह यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कीव आए हैं।

उनके अलावा, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष एंटोनियो कॉस्टा, मोल्दोवा की राष्ट्रपति माया सैंडू, लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रिडेन और एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस भी कीव पहुंचे हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कीव में बर्नहम के यह घोषणा करने की उम्मीद है कि ब्रिटिश सरकार ने रक्षा कंपनी एमबीडीए को लंबी दूरी की ‘स्कैल्प’ मिसाइल में इस्तेमाल होने वाले ब्रिटिश कलपुर्जों से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने की मंजूरी देने का फैसला किया है। बयान के अनुसार, इससे फ्रांस और यूक्रेन के लिए यूक्रेन में ही ‘स्कैल्प’ के उत्पादन की योजनाओं को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

‘स्कैल्प’ मिसाइल ब्रिटेन मिसाइल की ‘स्टॉर्म शैडो’ का फ्रांसीसी संस्करण है। दोनों ही मिसाइल के निर्माण में फ्रांस और ब्रिटेन की साझा प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। बयान में कहा गया है कि बर्नहम के यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने और सहयोगी देशों के समूह की बैठक के दौरान कीव को लगातार जारी अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर चर्चा करने की भी संभावना है।

यूक्रेन 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद सोमवार को अपनी आजादी के 35 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।

Loading

Back
Messenger