Breaking News

अमेरिका बगदाद दूतावास से सभी अनावश्यक कर्मचारियों को निकालने का आदेश देने की तैयारी कर रहा

अमेरिका का विदेश मंत्रालय क्षेत्रीय अशांति की आशंका के कारण बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास से सभी अनावश्यक कर्मियों की निकासी का आदेश देने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका के दो अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बगदाद दूतावास में पहले से ही सीमित संख्या में कर्मचारी हैं और इस आदेश से बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रभावित नहीं होंगे। मंत्रालय बहरीन और कुवैत से भी अनावश्यक कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की निकासी का आदेश दे रहा है।

अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास से अमेरिकी कर्मियों की संभावित निकासी में मदद करने के लिए तैयार है।
अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी।

Loading

Back
Messenger