Breaking News

कौन हैं टिम कुक की जगह Apple के नए बॉस बने जॉन टर्नस, कितनी मिलेगी सैलरी?

जॉन टर्नस ने Apple कंपनी के नए सीईओ का पद संभाल लिया है। इससे पहले वे Apple में ही सीनियर हार्डवेयर एग्जीक्यूटिव थे। वहीं टीम कुक 15 साल सीईओ रहने के बाद अब बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। कुक ने 2011 में स्टीव जॉब्स की जगह सीईओ का पद संभाला था। उनके कार्यकाल में Apple की मार्केट वैल्यू करीब 350 अरब डॉलर से बढ़कर 4 ट्रिलियन हो गई। 51 साल के जॉन टर्नस 2001 में Apple से जुड़े थे। उन्होंने iPhone, iPad, Mac, एयरPDS, Apple वॉच और विज़न Pro जैसे प्रोडक्ट्स की हार्डवेयर इंजीनियरिंग को लीड किया है। नए सीईओ के तौर पर TNS का टारगेट पैकेज करीब 58 मिलियन यानी ₹551 करोड़ है। 1976 में शुरू हुई ऐपल कंपनी के इतिहास मैं कमान संभालने वाले टर्नस ऽवें सीईओ बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने Apple Maps पर लेक ओंटारियो का नाम बदलकर Lake America करने को कहा

टर्नस को वित्त वर्ष 2027 के लिए करीब 58 मिलियन डॉलर यानी लगभग 550.2 करोड़ रुपये का पैकेज सैलरी के तौर पर मिलेगा। इसमें 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 28.4 करोड़ रुपये की सालाना बेस सैलरी और 55 मिलियन डॉलर यानी करीब 521.7 करोड़ रुपये के लक्ष्य मूल्य वाला स्टॉक अवॉर्ड शामिल है। CEO बनने के बाद कर्मचारियों को भेजे अपने पहले पत्र में टर्नस ने टीम के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कुक के नेतृत्व की तारीफ करते हुए उन्हें ऐसा नेता बताया, जिसने Apple को मूल्यों, शालीनता और इंसानियत के साथ आगे बढ़ाया।

ऐपल से कितना पुराना रिश्ता?

टर्नस एक मैकेनिकल इंजिनियर है, जिन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से पढ़ाई की है। वे 2001 में ऐपल से जुड़े थे। ऐपल में आने से पहले उन्होंने चार साल ‘वर्चुअल रिसर्च सिस्टम्स’ में काम किया था। ऐपल में अपनी शुरुआत बेसिक लेवल से की थी। मैक स्क्रीन डिजाइनिंग से शुरुआत के बाद धीरे-धीरे कंपनी की हार्डवेयर टीम के सबसे बड़े अफसर बन गए।

बहुत बड़ा लॉन्च होने वाला है: टर्नस

टर्नस ने कहा कि अगले हफ्ते Apple का बहुत बड़ा लॉन्च होने वाला है, जो शानदार होगा। इसे 9 सितंबर को iPhone 18 सीरीज पेश किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उन प्रोडक्ट्स को लेकर भी उत्साहित है जो पहले से विकास के दौर में है और उन प्रोडक्ट्स को लेकर भी, जिनकी Apple ने अभी कल्पना तक नहीं की है।

Loading

Back
Messenger