Breaking News

रसड़ा अधिवक्ता बार एसोसिएशन की बैठक में पदाधिकारियों का मनोनयन

संतोष कुमार सिंह, बलिया रसड़ा,बलिया. अधिवक्ता बार एसोसिएशन की बैठक एल्डर कमेटी के अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्व सम्मति से बार एसो. के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष पद पर राधेश्याम चौबे, महासचिव पद पर बृज बिहारी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर भरत सिंह एवं सत्यप्रीत सिंह सेंगर, 10 वर्ष से नीचे के उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार सिंह एवम अनीश कुमार सिंह बनाए गए। कोषाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव अशोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन संतोष कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव सरिता सिंह एवं कार्यकारिणी पद हेतु बृजेश वर्मा, सुरेश वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, मुकेश चंद वर्मा, अजय कुमार सिंह, विष्णु तिवारी, गुड़िया रानी, चंदन कुमार वर्मा एवं प्रमोद कुमार वर्मा चुने गए। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष राम शब्द यादव, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, भुवनेंद्र कुमार सिंह, रामधार तिवारी, कमलेश तिवारी, सुरेश बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger