फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति निरस्त
बलिया जनपद से प्रमुख समाचार
👨⚖️ जहांगीरपुरा वार्ड संख्या-3 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र लगाकर नियुक्ति पाने का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी रसड़ा को सौंपी गई थी।
🔍 जांच में पाया गया कि 7 जनवरी 2025 को तथ्यों को छिपाकर आय प्रमाण पत्र बनवाया गया। इसके आधार पर आवेदिका जयश्री पत्नी राजीव मोहन यादव के परिवार को बीपीएल श्रेणी में दर्शाया गया। इस कृत्य के लिए क्षेत्र के लेखपाल एवं आवेदिका स्वयं जिम्मेदार पाए गए हैं।
⚖️ उपजिलाधिकारी रसड़ा की जांच आख्या के आधार पर नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), नगरा को आवेदिका के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
📝 साथ ही, उपजिलाधिकारी रसड़ा को संबंधित लेखपाल के विरुद्ध प्रशासनिक एवं विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है।
![]()

