![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
कोलकाता, आठ सितंबर यादवपुर विश्वविद्यालय ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मार्च के…
नयी दिल्ली, आठ सितंबर भाजपा के राज्यसभा सदस्य तरुण चुग ने मंगलवार को केंद्रीय गृह…
कोटा (राजस्थान), आठ सितंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मतदाताओं से आगामी…
नोएडा, आठ सितंबर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के एक छात्र को पांच लाख रुपये का…
बेंगलुरु, आठ सितंबर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक सत्र अदालत के उस आदेश पर आपत्ति…
रायबरेली (उप्र), आठ सितंबर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय…
अहमदाबाद, आठ सितंबर गांधीनगर में नौ सितंबर से शुरू हो रहे गुजरात विधानसभा के तीन…
आईपीएल के मेगा ऑक्शन में कई नए नामों ने अपनी चमक देखने को मिली। इसमें से एक हैं गुरजपनीत सिंह। तमिलनाडु के उभरते हुए तेज गेंदबाज गुरपजनीत की बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके लिए बोली की शुरुआत की। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बोली लगा दी। तमिलनाडु के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के लिए चेन्नई और लखनऊ के लिए काफी गहमागहमी देखने को मिली। इसके बाद गुजरात टाइटंस भी नीलामी की रेस में कूद पड़ा। हालांकि, आखिर में चेन्नई ने उन्हें अपने खेमे में शामिल कर ही लिया।
गुरजपनीत सिंह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। लेकिन महज 17 साल की उम्र में वो क्रिकेट की बेहतर संभावनाओं को तलाशते हुए चेन्नई पहुंच गए। इसके सात साल बाद उन्होंने तमिलनाडु टीम के लिए रणजी डेब्यू किया और पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र के खिलाफ 22 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। ये साल 2005-06 के बाद से प्रथम श्रेणी मैच में तमिलनाडु के किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। ये भी बता दें कि इस दौरान गुरजपनीत ने चेतेश्वर पुजारा को शून्य पर आउट किया था।
वहीं गुरजपनीत चेन्नई के लिए नए नाम नहीं हैं। वह चेन्नई के लिए नेट बॉलर रह चुके हैं। जब गुरजपनीत डिंडिगुल ड्रैगन्स के लिए खेलते थे तब आर अश्विन और यो महेश उनके मेंटर हुआ करते थे। तमिनलाडु प्रीमियर लीग में वह बेस्ट गेंदबाजी में शामिल थे।
