Breaking News

नागपुर जिले में एक बाघ के हमले से किसान की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक बाघ ने मवेशियों को चारा खिलाने गए एक किसान पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर परसिवनी तहसील के कोंधसावली गांव के पास बाघ ने दशरथ धोटे नामक किसान पर हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि धोटे अपने मवेशियों को चारा खिलाने जा रहा था तभी एक बाघ ने उसकी गर्दन पकड़ ली और लगभग 50 फीट तक घसीटता ले गया।

किसान की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका बेटा और गांव वाले मदद के लिए दौड़े।
इस साल नागपुर जिले में बाघ द्वारा हमला किए जाने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। 12 जनवरी को जिले के आमगांव में बाघ ने सहदेव सूर्यवंशी नामक व्यक्ति पर हमला कर दिया था, जिससे उनकी भी मौत हो गई थी।

Loading

Back
Messenger