Breaking News

WCL 2025: एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से किया इनकार, सेमीफाइनल में होनी थी भिड़ंत

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में भारत चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ खेलने से एक बार फिर इनकार कर दिाय है। ये मैच गुरुवार 31 जुलाई को होना था। भारतीय टीम का कहना है कि वे पाकिस्तान के खिलाप किसी भी तरह का मुकाबला नहीं खेलना चाहते। टीम ने पहलगाम में हुए भीषड़ आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ किसी भी द्विपक्षीय खेल संबंध के खिलाफ देश के रुख का हवाला दिया है।

भारत चैंपियंस ने मंगलवार को वेस्टइंडीज चैंपियंस को सिर्फ 13.2 ओवर में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर उन्होंने पहले ही आपत्ति जताई थी। इससे पहले भी ग्रुप स्टेज का भारत-पाकिस्तान मैच रद्द कर दिया गया था। क्योंकि खिलाड़ियों और टूर्नामेंट के एक मुख्य स्पॉन्सर ने विरोध जताया था।

वहीं गुरुवार को भारत ने एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर टूर्नामेंट का सेमीफाइनल में पाकिस्तान से खेलना था। EasMyTrip नाम की कंपनी, जो टूर्नामेंट की स्पॉन्सर थी, ने भी सेमीफाइनल मैच से खुद को अलग कर लिया। कंपनी के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी ने कहा कि भारत के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हम इस मैच से पीछे हट रहे हैं। उनके अनुसार, आतंकवाद और क्रिकेट एक साथ नहीं चल सकते।

Loading

Back
Messenger