आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप को लेकर खिलाड़ियों के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। वहीं अब साई सुदर्शन ने एक बार फिर ऑरेंज कैप कब्जा ली है, उन्होंने मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है। सनराइजर्स के खिलाफ मैच में सुदर्शन ने 20 रन बनाते ही सूर्यकुमार यादव को पछाड़ दिया है। बताते चलें कि ऑरेंज कैप की दौड़ में गुजरात टाइटंस का ये बल्लेबाज विराट कोहली से भी काफी आगे निकल गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पूर्व आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन ने 9 पारियों में 456 रन बना लिए थे। वहीं सूर्यकुमार यादव 475 रनों के साथ टॉप पर विराजमान थे, इसलिए हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने 20 रन बनाते ही सूर्या को पछाड़ दिया है।
साई सुदर्शन- 504 रन
सूर्यकुमार यादव- 475 रन
विराट कोहली- 443 रन
विराट कोहली भी ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन से काफी पीछे छूट गए हैं। विराट अब तक 10 पारियों में 443 रन बना चुके हैं। विराट को अगर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाना है तो उन्हें काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी सकती है क्योंकि विराट जितनी पारियों में सुदर्शन ने उनसे रनों का काफी बड़ा अंतर बना लिया है।
आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन 400 रन का आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ी बने थे। वो मौजूदा सीजन में 500 रन बनाने वाले भी पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 44 रन बनाते ही ये मुकाम हासिल कर लिया है। सबसे ज्यादा रनों के मामले में सुदर्शन के सबसे करीब सूर्यकुमार यादव हैं, जिनके बल्ले से अब तक 475 रन निकले हैं।