उत्तर प्रदेश में एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर बीजेपी नेता बब्बन सिंह रघुवंशी एक ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो ने उत्तर प्रदेश में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। समाजवादी पार्टी के नेता पंकज राजभर द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में रसड़ा (बलिया) से बीजेपी के पूर्व विधानसभा उम्मीदवार को कथित तौर पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। यह वीडियो किसी सार्वजनिक कार्यक्रम जैसा लग रहा है। वीडियो में एक ऑर्केस्ट्रा कलाकार उनके करीब नाचती हुई दिखाई दे रही हैं इसके प्राइवेट पार्ट पर नेता जी दबा रहे हैं। और उसके साथ कुछ ऐसा करते दिखाई दे रहे हैं जिसको लिखा सहीं नहीं होगा। वह उसे चूमते हुए भी दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके आस-पास के लोग उन्हें देख रहे हैं और रिकॉर्ड कर रहे हैं।
नोट:- इस खबर की पुष्टि प्रभासाक्षी नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के आधार पर इस लेख को लिखा गया है। खबर की अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
इसे भी पढ़ें: गवाही के दौरान Diddy पर एक्स गर्लफ्रेंड Cassie ने लगाए कई गंभीर आरोप, सुनकर हैरान हुई जूरी
बीजेपी नेता बब्बन सिंह का अश्लील वीडियो हो रहा है वायरल
वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी नेता बब्बन सिंह मुश्किल में, कहा- यह उनकी छवि खराब करने के लिए बनाया गया फर्जी वीडियो है वायरल क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए बब्बन सिंह ने आरोपों का जोरदार खंडन किया। उन्होंने कहा कि वीडियो फर्जी है और उनकी साफ छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाया गया है। उनके अनुसार, यह उनकी ही पार्टी के लोगों द्वारा रची गई साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “यह वीडियो केवल मेरी छवि खराब करने के लिए बनाया गया है। मैं बिहार में एक शादी में शामिल होने गया था, जहां भाजपा विधायक केतकी सिंह के पति और कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। ये वही लोग हैं जो मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।”
इसे भी पढ़ें: Bihar: राहुल गांधी के काफिला को रोकने पर भड़की कांग्रेस, खड़गे बोले- क्या छात्रों से संवाद करना संविधान के खिलाफ है?
‘मैं 70 साल का हूं, मैं ऐसा नहीं कर सकता’: बब्बन सिंह
सिंह ने कहा कि वह दशकों से राजनीति में हैं और उनका चरित्र हमेशा बेदाग रहा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं 70 साल का हूं, मैं ऐसा नहीं कर सकता। मैं पहले कभी किसी विवाद में शामिल नहीं रहा। यह वीडियो फर्जी है और जिला अध्यक्ष चुनाव से पहले एक राजनीतिक साजिश है। मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कराऊंगा।”
शादी में शामिल होने की बात स्वीकार की, दुर्व्यवहार से किया इनकार
सिंह ने स्वीकार किया कि वह शादी में शामिल हुए थे और उन्होंने डांसर को पैसे दिए थे, लेकिन उन्होंने उसके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। उन्होंने कहा, “हां, मैंने डांस गर्ल को पैसे दिए, लेकिन मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। यह वीडियो फर्जी है और मुझे राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए बनाया गया है।” इस बीच, विपक्षी दलों ने वीडियो को लेकर भाजपा पर हमला करना शुरू कर दिया है और पार्टी नेतृत्व से जवाब मांगा है।
नोट:- इस खबर की पुष्टि प्रभासाक्षी नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के आधार पर इस लेख को लिखा गया है। खबर की अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
ये #Facebook पर वायरल हो रहा जनाब #बब्बनसिंह #रघुवंशी है शायद भाजपा के राम भी रघुवंशी ठाकुर थे लेकिन रामचरितमानस में उनके चरित्र का ऐसा नीच वर्णन कहीं नहीं मिलता तो फिर खुद को उनका वंशज कहने वाले इस भाजपा नेता की हरकत देखकर आप क्या कहेंगे…? ये #भाजपा की मंत्री रह चुकी… pic.twitter.com/ihKKhBa5sj
— B.Singh (@Singh76723975) May 14, 2025
🚨 बलिया: BJP कार्यकर्ता बब्बन सिंह का अश्लील वीडियो वायरल, राजनीति गरमाई 🚨
🎥 बब्बन सिंह ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी
👨⚖️ विधायक केतकी सिंह के पति पर वीडियो बनाने का आरोप
⚠️ जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर था विवाद – बब्बन सिंह का दावा
📞 वीडियो मामले को लेकर बलिया SP से मिलने की… pic.twitter.com/XkctsiERRg
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 14, 2025
बलिया भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और चीनी मिल के चेयरमैन और पूर्व भाजपा प्रत्याशी बांसडीह बब्बन सिंह रघुवंशी का महिला डांसर के साथ अश्लील हरकते करते हुआ विडिओ वायरल हो रहा है।#viralvideo #ballia #babbansinghraghuvanshi #bjp #politician pic.twitter.com/pp5AdSHaZq
— Gaurav Kushwaha-Journalist (@Newscopgaurav) May 14, 2025