कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने नोटिस भेजा है। यह नोटिस राहुल गांधी द्वारा बेंगलुरु सेंट्रल की महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में बडे पैमाने पर मतदाता धोखाधडी के आरोपों के बाद जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने उनसे इन आरोपों के समर्थन में सबूत और स्पष्टीकरण देने को कहा है।
चुनाव आयोग ने क्या कहा?
नोटिस में कहा गया है कि राहुल गांधी ने 7 अगस्त 2025 को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मतदाता धोखाधडी के आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने प्रस्तुतीकरण में चुनाव आयोग के रिकॉर्ड होने का दावा करते हुए कहा था कि एक मतदाता, श्रीमती शकुन रानी, ने दो बार वोट डाला है।
हालांकि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उनकी प्रारंभिक जांच से पता चला है कि श्रीमती शकुन रानी ने केवल एक बार मतदान किया है। इसके अलावा, आयोग ने यह भी कहा कि राहुल गांधी द्वारा दिखाया गया ‘टिक चिह्न’ वाला दस्तावेज मतदान अधिकारी द्वारा जारी किया गया रिकॉर्ड नहीं है।
Chief Electoral Officer, Karnataka gives Lok Sabha LoP Notice for providing documents to inquire into allegations made in his Press Conference in New Delhi on 07.08.2025.
“You are kindly requested to provide the relevant documents on the basis of which you have concluded that… pic.twitter.com/djO1b5G0Oj
— ANI (@ANI) August 10, 2025
सबूत पेश करने की मांग
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी से उन सभी प्रासंगिक दस्तावेजों को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, जिनके आधार पर उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि शकुन रानी या किसी अन्य व्यक्ति ने दो बार मतदान किया है। आयोग ने कहा है कि इन दस्तावेजों के मिलने के बाद मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।