![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के…
दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन ने खिताब पर अपनी पकड़ लगभग मजबूत कर ली है।…
(फिलेम दीपक सिंह) नयी दिल्ली, 10 सितंबर उत्तर प्रदेश की तान्या चौधरी ने महिलाओं की…
बुधवार का दिन भी विश्वनाथन आनंद के लिए जीत की तलाश में एक और मुश्किल…
सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (64 रन) ने बृहस्पतिवार को यहां महिला एशिया कप के पहले…
दिल्ली सरकार के खेल केंद्र और स्टेडियम में नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने वाले पात्र…
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड का मौजूदा दौरा लगातार मुश्किल होता जा रहा है।…
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने सिंकफील्ड कप में उपविजेता रहकर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया जबकि अमेरिका के वेसली सो ने त्रिकोणीय प्लेऑफ मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। सो ने नौवें और आखिरी दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराया और प्रज्ञानानंद और फेबियानो कारूआना से ड्रॉ खेला। उन्होंने प्लेऑफ में दो में से डेढ़ अंक बनाए।
प्रज्ञानानंद ने अमेरिका के लेवोन आरोनियन से ड्रॉ खेला और कारूआना को हराया, जबकि कारूआना ने टाइब्रेकर में एकमात्र ड्रॉ सो से खेला। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ग्रैंड शतरंज टूर में सबसे ज्यादा अंक पाकर टॉप पर हैं। आरोनियन, कारूआना और प्रज्ञानानंद भी क्वालीफाई कर चुके हैं।
क्लासिकल वर्ग में सो, कारूआना और प्रज्ञानानंद के 5.5 अंक रहे। आरोनियन पांच अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे। वाचियेर लाग्रेव, अमेरिका के सैमुअल सेवियान और पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ पांचवें स्थान पर रहे। उनके बाद वर्ल्ड चैंपियन गुकेश रहे। फ्रांस के अलीरजा फिरोजा के 3.5 अंक रहे जबकि अब्दुसत्तोरोव के 2.5 अंक रहे।
