![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
कोलकाता, आठ सितंबर यादवपुर विश्वविद्यालय ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मार्च के…
नयी दिल्ली, आठ सितंबर भाजपा के राज्यसभा सदस्य तरुण चुग ने मंगलवार को केंद्रीय गृह…
कोटा (राजस्थान), आठ सितंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मतदाताओं से आगामी…
नोएडा, आठ सितंबर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के एक छात्र को पांच लाख रुपये का…
बेंगलुरु, आठ सितंबर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक सत्र अदालत के उस आदेश पर आपत्ति…
रायबरेली (उप्र), आठ सितंबर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय…
अहमदाबाद, आठ सितंबर गांधीनगर में नौ सितंबर से शुरू हो रहे गुजरात विधानसभा के तीन…
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने सिंकफील्ड कप में उपविजेता रहकर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया जबकि अमेरिका के वेसली सो ने त्रिकोणीय प्लेऑफ मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। सो ने नौवें और आखिरी दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराया और प्रज्ञानानंद और फेबियानो कारूआना से ड्रॉ खेला। उन्होंने प्लेऑफ में दो में से डेढ़ अंक बनाए।
प्रज्ञानानंद ने अमेरिका के लेवोन आरोनियन से ड्रॉ खेला और कारूआना को हराया, जबकि कारूआना ने टाइब्रेकर में एकमात्र ड्रॉ सो से खेला। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ग्रैंड शतरंज टूर में सबसे ज्यादा अंक पाकर टॉप पर हैं। आरोनियन, कारूआना और प्रज्ञानानंद भी क्वालीफाई कर चुके हैं।
क्लासिकल वर्ग में सो, कारूआना और प्रज्ञानानंद के 5.5 अंक रहे। आरोनियन पांच अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे। वाचियेर लाग्रेव, अमेरिका के सैमुअल सेवियान और पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ पांचवें स्थान पर रहे। उनके बाद वर्ल्ड चैंपियन गुकेश रहे। फ्रांस के अलीरजा फिरोजा के 3.5 अंक रहे जबकि अब्दुसत्तोरोव के 2.5 अंक रहे।
