![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
बीजिंग, सात अगस्त इजराइल ने चीन में अपना एक वाणिज्य दूतावास बंद कर दिया है।…
मोहम्मद सलाह ने अपने शानदार फुटबॉल करियर की नई शुरुआत करते हुए तुर्की के क्लब…
नेमार के फुटबॉल करियर को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ब्राजील…
नई फुटबॉल सीजन की तैयारियों के बीच स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना ने एक बड़ा…
स्पेन के दिग्गज फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने ब्राजील के स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर के…
फुटबॉल की दुनिया में इस समय फीफा के भीतर बड़ा विवाद चल रहा है। फीफा…
भारत की अश्मिता चालिहा और रक्षिता रामराज ने शुक्रवार को यहां 250,000 अमेरिकी डॉलर इनामी…
एशिया कप 2025 का आगाज होने में कुछ ही घंटे शेष हैं। 9 सितंबर से टूर्नामेंट का 17वां सीजन खेला जाएगा। इतना ही नहीं ये टूर्नामेंट इस बार टी20 फॉर्मेट में यूएई में खेला जाएगा। पहले मैच में मंगलवार को अफगानिस्तान और हांगकांग भिड़ेंगे। जबकि 10 सितंबर को भारत और यूएई का आमना-सामना होगा। इसके अलावा एसीसी ने भारत और पाकिस्तान मैच के लिए अंपायर्स का ऐलान कर दिया है।
बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को कड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों ही देशों समेत पूरी दुनिया की नजर इस महामुकाबले पर होगी। फैंस इस मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज को जानने के लिए उत्सुक हैं।
अनुभवी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन और एंडी पाइक्रॉफ्ट एशिया कप टी20 के लिए आधिकारियों के पैनल का नेतृत्व करेंगे। एशियाई क्रिकेट परिषद ने सोमवार को टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा की है।
अंपायरिंग लाइन-अप में भारत के वीरेंद्र शर्मा और रोहन पंडित, श्रीलंका के रवींद्र विमलसिरी और रुचिरा पल्लियागुरुगे, अफगानिस्तान के अहमद पकतीन और इजतुल्लाह सफी, पाकिस्तान के आसिफ याकूब और फैसल अफरीदी और बांग्लादेश के गाजी सोहेल और मसूदुर रहमान शामिल हैं।
भारत-पाकिस्तान मैच
इसके अलावा 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच में एंडी पाइक्रॉफ्ट को मैच रेफरी नियुक्त किया गया है, जबकि रुचिरा पल्लियागुरुगे और मसूदुर रहमान को इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए मैदान अंपायर बनाया गया है।
