Breaking News

Pakistan सेना ने Khyber Pakhtunkhwa में 10 TTP आतंकवादियों को ढेर किया

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में 10 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की मीडिया इकाई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये दोनों घटनाएं बृहस्पतिवार को दक्षिण वजीरिस्तान और अपर दीर जिलों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुईं।

सरकार टीटीपी आतंकवादियों के लिए ‘फितना अल खवारिज’ शब्द का इस्तेमाल करती है। पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) के अनुसार, दक्षिण वजीरिस्तान के आजम वारसक इलाके में आतंकवादियों के एक समूह ने सुरक्षा बलों की चौकियों पर हमला करने का प्रयास किया। आईएसपीआर ने बताया कि सैनिकों ने हमले का प्रभावी ढंग से जवाब दिया और आठ आतंकवादियों को मार गिराया।

इसे भी पढ़ें: WTC Points Table: West Indies को हराकर Pakistan ने लगाई लंबी छलांग, टॉप 8 में की धमाकेदार वापसी

दूसरी घटना दीर जिले में हुई, जहां सुरक्षा बलों ने दो और आतंकवादियों को ढेर कर दिया। अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। आईएसपीआर ने कहा कि मारे गए आतंकवादी इलाके में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: Shehbaz Sharif तीन दिवसीय यात्रा पर Saudi Arabia जाएंगे, रक्षा संबंधों पर होगी वार्ता

इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 10 आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के पूरी तरह खात्मे तक इसके खिलाफ अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पिछले कई वर्षों से उग्रवादी हिंसा, अफगानिस्तान से लड़ाकों की सीमा पार आवाजाही और लगातार सैन्य अभियानों के कारण अशांति का सामना करता रहा है।

पाकिस्तान की संघीय सरकार का आरोप है कि नवंबर 2022 में संघर्षविराम समझौता समाप्त होने के बाद प्रतिबंधित टीटीपी ने प्रांत में कई हमले किए हैं।

Loading

Back
Messenger