![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी के निधन की खबर से खेल जगत में शोक…
पेरिस सेंट-जर्मेन ने अपनी टीम में एक अनुभवी नाम की वापसी कराई है। फ्रांस के…
कभी-कभी बच्चों में छोटी उम्र से ही ऐसी प्रतिभा दिखाई देने लगती है, जिसे पहचानने…
भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है, लेकिन जब कोई…
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों के विकल्प तलाश रही…
भारत की ओर से एक साथ दो मोर्चों पर खेले गए बड़े कूटनीतिक दाव का…
यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार की सेना ने कहा कि मोखा पर…
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को तीसरा वनडे मैच खेला गया। इस मुकाबले में पहले जो रूट ने इतिहास रचा और फिर इंग्लैंड टीम में भी इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। रूट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 96 गेंद में 100 रनों की पारी खेली। अपनी शतकीय पारी के दौरान रूट ने 6 चौके लगाए। वनडे क्रिकेट में रूट का ये 19वां शतक रहा। इसके साथ ही जो रूट ने भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया है।
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 19 शतक लगाने के मामले में रूट ने अब सचिन को पछाड़ दिया है। सचिन ने वनडे में 194 पारियो में 19 शतक लगाए थे। वहीं रूट ने ये कारनामा सिर्फ 172वीं पारी में ही कर दिया। रूट अब वनडे में सबसे तेज 19 शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर पाकिस्तान के बाबर आजम का नाम है। बाबर ने सिर्फ 102 पारियों में ही 19 शतक लगा दिए।
वहीं अब बात करते हैं कि इंग्लैंड टीम ने भी रविवार को बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इंग्लिश टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में 414 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर दक्षिण अफ्रीका को महज 72 रनों पर ढेर कर दिया। इंग्लैंड ने तीसरा वनडे 342 रनों से जीता। वनडे क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी जीत है।
